फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masoom Sawal: सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख भड़के यूजर्स, काली के बाद अब एक और फिल्म पर विवाद

Wed, 03 Aug 2022 05:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिनों फिल्म काली के पोस्टर को लेकर उठे विवाद के बाद देशभर में बवाल देखने को मिला था। फिल्म और इसकी निर्देशक लीना मनिमेकलाई के खिलाफ देशभर में रोष और विरोध देखने को मिला था।
विज्ञापन
1 of 4
Masoom Sawal - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों फिल्म काली के पोस्टर को लेकर उठे विवाद के बाद देशभर में बवाल देखने को मिला था। फिल्म और इसकी निर्देशक लीना मनिमेकलाई के खिलाफ देशभर में रोष और विरोध देखने को मिला था। इसी बीच अब एक और फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बीते महीने फिल्म 'मासूम सवाल' के मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स शेयर किए थे। अब इस फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद होता दिख रहा है। सामने आए पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर बनी नजर आ रही है। 

विज्ञापन

2 of 4
Masoom Sawal - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर को देख अब सोशल मीडिया पर लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स फिल्म के निर्देशक और स्टार कास्ट पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप भी लगा रहे हैं।  बता दें कि यह फिल्म अगले दो दिनों में रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म के पोस्टर पर हुए विवाद के बाद अब इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस एकावली खन्ना और इसके निर्देशक की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री एकावली ने कहा कि, "मेकर्स का इदारा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है।"

विज्ञापन

3 of 4
एकावली खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा ने बताया कि, "इस फिल्म का मकसद रूढ़िवादी सोच को बदलना और मासिक धर्म को लेकर लोगों को जागरूक करना है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि कई बार हम चीजों को गलत नजरिए से देखते हैं, जिससे गलत धारणा बन जाती है। यह फिल्म पूरी तरह से मासिक धर्म पर आधारित है, इसलिए पैड दिखाना अनिवार्य है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पोस्टर पर पैड है, न कि पैड पर कृष्ण जी। 

विज्ञापन

4 of 4
Masoom Sawal - फोटो : सोशल मीडिया

संतोष उपाध्याय द्वारा निर्देशित फिल्म 'मासूम सवाल' मासिक धर्म और इससे जुड़ी कुरीतियों पर आधारित है। फिल्म में नितांशी गोयल, एकावली खन्ना, शिशिर शर्मा, मधु सचदेवा, रोहित तिवारी, वृंदा त्रिवेदी, रामजी बाली, शशि वर्मा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कमलेश के मिश्रा ने लिखी है। यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म अपने पोस्टर को लेकर विवादों में हैं। सेनेटरी नैपकिन पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें