भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की वजह से कश्मीर के लोगों की तबाह होती जिंदगी पर फिल्म 'हैदर' बनाने वाले मशहूर फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज पिछले दिनों पाकिस्तान के कराची शहर में थे। वह यहां अपनी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज के साथ पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF-2018) में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान से प्यार करते हैं और उनका मानना है कि दोनों देश अगर एक हो जाएं तो बड़ी ताकत बन सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Vishal Bhardwaj
पांच सालों बाद पाकिस्तान गए विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। लेकिन यह दुख की बात है कि हमारे (भारत-पाकिस्तान) बीच हमेशा तनाव रहता है। जब भी यहां आता हूं, मुझे यहां दोबारा आने की वजह मिल जाती है। मुझे यहां कोई बदलाव नजर नहीं आया। सिर्फ एक चीज जो यहां बदली है, वह यह है कि हमारे लिए यहां प्यार बढ़ा है।'
विज्ञापन
3 of 5
vishal bhardwaj
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके विशाल भारद्वाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान को सिर्फ कला साथ ला सकती है। दोनों देशों के बीच जितने कल्चरल इवेंट्स होंगे, इनके बीच की दूरियां उतनी कम होंगी।
फिल्म मेकर ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर भी अपनी राय जाहिर की।
4 of 5
विशाल भारद्वाज का सफर
- फोटो : self
विशाल भारद्वाज ने कहा, 'अगर भारत के लोगों को पाकिस्तानी एक्टर्स पसंद नहीं होते तो वह उनकी फिल्में देखने नहीं जाते। इसलिए, देश के लोगों में पड़ोसी मुल्क के एक्टर्स के बारे में कोई दुर्भावना नहीं है।' उन्होंने कहा, 'पाक कलाकारों का विरोध राजनीतिक है, वर्ना फवाद खान भारत में सुपरस्टार कैसे बन जाते?'
सोमवार को खत्म हुए PIFF-2018 में नंदिता दास, एस एस राजमौली, साकेत चौधरी, विनय पाठक, रत्ना पाठक शाह, अंजुम राजबली, ओनीर, सुभाष कपूर भी शामिल हुए। इस फिल्मोत्सव में 'बाहुबली-2', 'हिन्दी मीडियम', 'डियर जिंदगी', 'सैराट' समेत कई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।