फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, सीने में दर्द के चलते मणिरत्नम अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Jul 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mani Ratnam
दिग्गज फिल्म मेकर मणिरत्नम को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में उनका इलाज जारी है हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन

2 of 4
Mani Ratnam
खबर है कि कई अभिनेता और निर्देशक अस्पताल में मणिरत्नम से मिलने भी पहुंच रहे हैं। हालांकि, फिल्म मेकर के प्रवक्ता का कहना है कि वह रूटीन हेल्थ चेकअप के वास्ते अस्पताल गए हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उनकी सेहत को लेकर फैंस चिंतित हुए हो। साल 2004 में हिंदी फिल्म 'युवा' की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 4
Mani Ratnam
साल 2009 और 2015 में भी उन्हें सीने में दर्द की परेशानी हुई। हालांकि, उनकी सेहत में जल्द सुधार हो गया। मणिरत्नम ने हाल ही में उन्होंने फिल्म चेक्का चिवंथा वनम की शूटिंग पूरी की है। गुरुवार दोपहर वह फिल्म की एडिटिंग में व्यस्त थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ी। 
विज्ञापन

4 of 4
Mani Ratnam
मणिरत्नम की  फिल्म चेक्का चिवंथा वनम औद्योगिक प्रदूषण पर आधारित इस फिल्म में सिंबु, विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अरुण विजय, ज्योतिका और ऐश्वर्या राजेश और अदिति राव हैदरी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। मणिरत्नम ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्म रोजा, बॉम्बे, रावन, दिल से, युवा और गुरु सिने दर्शकों को खूब पसंद आईं। वह छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। साल 1988 में उन्होंने तमिल एक्ट्रेस सुहासिनी से शादी की और उनका एक बेटा भी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें