फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस को ब्वॉयफ्रेंड ने स्विटरलैंड में इस तरह किया प्रपोज, छलक पड़े आंसू

Thu, 26 Jul 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bruna Abdullah
बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो चुका है। सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद लोग दीपिका की शादी की बाट जोह रहे थे। मगर इससे पहले एक और एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की खुशखबरी शेयर की है। यही नहीं उन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Bruna Abdullah
सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए बता दें कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ब्रूना अब्दुल्लाह हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। दरअसल वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्विटजरलैंड ट्रिप पर गई थीं। वे दोनों मैटरहॉर्न की खूबसूरत वादियों में रोमांटिक पल बिता रहे थे। तभी उनके ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा काम कर दिया जिसे देख एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना के ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर, बिल्कुल फिल्मी अंदाज में उन्हें प्रपोज किया। यह देख एक्ट्रेस इतनी भावुक हो गईं कि खुशी के मारे वह रो पड़ीं। 

4 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना के ब्वॉयफ्रेंड का नाम एल है। वह पिछले दो साल से उनके साथ रिश्ते में हैं। खुशखबरी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने वाली हूं। वह मुझे राजकुमारी जैसा बर्ताव करता है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की हूं। वह सरप्राइज इतना खूबसूरत था कि उसे शेयर करने से मैं खुद को रोक नहीं पाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bruna Abdullah
ब्रूना अब्दुल्लाह मूल रूप से ब्राजील की रहने वाली हैं। वह मुंबई में बतौर टूरिस्ट आई थीं। यहां उन्हें मॉडलिंग के ऑफर्स मिले तो उन्होंने भारत में करियर बनाने की सोची। फिल्म कैश में आइटम नंबर रहम करे से वह लोकप्रिय हुईं। ब्रूना फिल्म 'देसी ब्वॉइज', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'ग्रैंड मस्ती' में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें