फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कभी हां कभी ना' करते देखी 'क्या कहना', कुंदन शाह की इन फिल्मों ने सिखाया 'जाने भी दो यारों'

Sat, 07 Oct 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित फिल्ममेकर कुंदन शाह का आज सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया। शाह को पहली ही फिल्म 'जाने भी दो यारों' के लिए राष्ट्रीय पुरस्‍कार मिला था। उन्होंने बॉलीवुड प्रेमियों को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कुंदन शाह
फिल्‍में बनाने से पहले शाह ने 'नुक्कड़' और 'वागले की दुनिया' जैसे टेलीविजन शोज में भी काम किया था। शाह की आखिरी फिल्‍म 'पी से पीएम तक' थी। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। आइए जानते शाह की कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में...

पढ़ें- डायरेक्टर कुंदन शाह का हार्ट अटैक से निधन, पहली ही फिल्म ने दिलाया था राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन

3 of 7
कुंदन शाह
जाने भी दो यारों

ये‌ फिल्म शाह की सबसे यादगार फिल्मों से एक है। 1983 में रिलीज हुई ‌इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी और पंकज कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद शाह पहले ऐसे डायरेक्टर बन गए थे जिन्हें इंदिरा गांधी बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड दिया गया था।

पढ़ें- B'Day Spl: 13 साल की उम्र में एक राजा ने बेगम अख्तर को दिया था ऐसा जख्म, हादसे के बाद बन गई थीं मां

4 of 7
कुंदन शाह
कभी हां कभी ना

ये फिल्म शाहरुख खान के स्ट्रगल के दिनों की है। शाह की ये फिल्म भले ही बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई ना कर पाई हो। लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म के गाने सुपरहिट थे। फिल्म में शाहरुख के अलावा सुचित्रा कृष्‍णमूर्ति और दीपक तिजोरी लीड रोल में थे।
विज्ञापन

5 of 7
कुंदन शाह
हम तो मोहब्बत करेगा

करिश्मा और बॉबी देओल की ये फिल्म एक थ्रिल कॉमेड थी। ये फिल्म शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के अंडर बनी थी। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता लेकिन करिश्मा और बॉबी के फैंस ने इसे पसंद किया था।
विज्ञापन

6 of 7
कुंदन शाह
 क्या कहना

प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्‍म भी साल 2000 में बनी थी। शाह की इस फिल्म का सब्जेक्ट बहुत अच्छा था। फिल्म में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली लड़की की कहानी है। चंद्रचूर्ण सिंह फिल्‍म के हीरो थे। शाह की ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंदन शाह
दिल है तुम्हारा

शाह ने शायद इस फिल्म में प्रीति जिंटा को 'क्या कहना' से प्रभावित होकर लिया होगा। फिल्म में जिमि शेरगिल, अर्जुन रामपाल और महिमा चौधरी थे। फिल्म के गाने आज भी हिट हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें