फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर कुंदन शाह का हार्ट अटैक से निधन, पहली ही फिल्म ने दिलाया था राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 07 Oct 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 4
कुंदन शाह
बॉलीवुड डायरेक्टर कुंदन शाह का 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। कुंदन शाह को सबसे ज्यादा 'जाने भी दो यारों', 'कभी हां कभी ना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के साथ कुंदन ने 'नुक्कड़' और 'वागले की दुनिया' जैसे टेलीविजन शोज में भी काम किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
kundan shah
आपको बता दें कि उनकी आखिरी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसका नाम है 'पी ये पीएम तक'। फिलहाल उनकी बेटी ने कुंदन शाह की मौत की खबर दी है हालांकि अभी ज्यादा जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
kundan shah
कुंदन शाह ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। 'जाने भी दो यारों' उनकी पहली फिल्म थी जिसे दर्शक आज भी उसी चाव से देखते हैं जैसे पहली बार देख रहे हों। 

पढ़ें- शाही अंदाज में हुई साउथ के सुपरस्टार के बेटे की शादी, सामने आईं तस्वीरें
 
विज्ञापन

4 of 4
kundan shah

इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट फर्स्ट फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'क्या कहना' और 'दिल है तुम्हारा' में काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री को उनकी कमी बेहद खलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें