अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपनी फिल्म को लेकर भी उनका एक अलग नजरिया और विचार रहा है। अपनी हर फिल्म से पहले एक आभामंडल रचने वाले अनुराग का मानना है कि अगर उनकी बनाई फिल्में दर्शकों को समझ नहीं आ रही है, तो वह उनकी फिल्म मेकिंग की जीत है। उनके इसी अनोखे अंदाज की वजह से उनका अपना एक खास प्रशंसक वर्ग रहा है। अनुराग ने यूं तो कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की वजह से मिली। उनकी इस फिल्म ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई।