फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से लेकर अनुराग कश्यप तक, इंडस्ट्री को क्यों रास नहीं आते बेबाक बोल?

Sun, 16 Sep 2018 02:58 PM IST
BBC हिंदी
विज्ञापन
1 of 11
kangna ranaut
'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते', ये कहावत हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी फिट बैठती है। बॉलीवुड में शायद ही कोई कलाकार एक-दूसरे पर हमला करते दिखते हैं। यहां हर कलाकार एक-दूसरे की प्रशंसा करता नजर आता है। जिसने इस पंरपरा को तोड़ा है उसके करियर में ग्रहण-सा लग गया। कंगना रनौत ने मशहूर फिल्मकार करन जौहर पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया तो इस पर बहस लंबी खींच गई और इस मामले में कंगना अलग-थलग सी पड़ती हुई नजर आने लगीं।
विज्ञापन

2 of 11
पिछले साल कंगना की फिल्म सिमरन आई थी, लेकिन परदे पर बहुत दिनों तक टिक नहीं पाई। इस विवाद के कारण कंगना के भविष्य को लेकर बातें होने लगीं। फिलहाल कंगना के पास 'मणिकर्णिका' फिल्म है। हालांकि लोगों की आशंका अब भी बनी हुई है कि अगर यह फिल्म सफल हो भी गई तो क्या कंगना से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री, जहां लोग बड़े दिग्गजों के बारे में बुरा कहने से कतराते है। वहीं कुछ ऐसे किस्से हुए हैं जब किसी सिलेब्रिटी ने किसी बड़े दिग्गज के बारे में कुछ कहा हो और उनके फिल्मी करियर पर उसका बुरा प्रभाव न पड़ा हो।
विज्ञापन

3 of 11
सबसे मशूर किस्सा विवेक ओबेरॉय का है। साल 2002 में विवेक ओबेरॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। उसी साल उनकी यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म साथिया भी रिलीज हुई। विवेक को फिल्म इंडस्ट्री के आने वाले दौर का चमकता सितारा माना जाने लगा। लेकिन साल 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने सलमान द्वारा 41 बार फोन कॉल करने की बात कही जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके करियर के लिए बहुत ही महंगी साबित हुई। फराह खान के शो में विवेक ने माना की उस प्रेस कांफ्रेंस का असर उनके करियर पर पड़ा और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने विवेक से दूरी बना ली।
 

4 of 11
90 के दशक की बोल्ड अभिनेत्री मानी जाने वाली ममता कुलकर्णी ने फिल्म चाइना गेट के निर्देशक राजकुमार संतोषी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। कथित तौर पर इस फिल्म में ममता का रोल था और उसमें उन्हें छम्मा-छम्मा गाना भी करना था, पर निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ कुछ अनबन हो गई और ममता को फिल्म से 'निकल दिया गया'।
विज्ञापन

5 of 11
कहा जाता है कि इसके बाद अंडरवर्ल्ड के दबाव के चलते ममता को फिल्म में दोबारा लिया गया। फिल्म रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। फिल्म रिलीज के बाद ममता ने निर्देशक राजकुमार संतोषी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बनाई और उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन

6 of 11
Bipasha Basu
वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि जिसका स्टारडम फिल्म इंडस्ट्री में कमजोर होता है उसका नुकसान होता है। जैसे सलमान खान का बहुत बड़ा स्टारडम है, वहीं विवेक ओबेरॉय का कमजोर था, इसलिए उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। साल 2001 में आई निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म अजनबी जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बासु नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 11
bipasha basu
बिपाशा बासु की ये पहली फिल्म थी जिससे वो अपने फिल्मी करियर का आगाज कर रही थीं। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों अभिनेत्रियों में कपड़ों को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। अजय ब्रह्मात्मज ने बताया की कुछ समय के लिए बिपाशा बासु के करियर में इस हादसे का असर रहा था। वरिष्ठ परकार जयप्रकाश चौकसे का कहना है कि "बॉक्स ऑफिस फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते तय करता है। सब अपना फायदा देखते है और फिल्म इंडस्ट्री का अंदरूनी सिद्धांत है कि कम बोलना चाहिए"

8 of 11
Sayali Bhagat
द ट्रेन, जेल जैसी फिल्मों में छोटे किरदार कर चुकी पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत ने 2011 में एक स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के शाइनी आहूजा, आर्य बब्बर, साजिद खान सहित और कई बड़े कलाकारों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में बाद में अमिताभ बच्चन ने पुलिस का सहारा लिया और तब यह मामला साइबर क्राइम का निकला। 

9 of 11
Sayali Bhagat
सयाली भगत ने अपने आप को साइबर क्राइम की शिकार बताते हुए सभी दिग्गजों से माफी मांगी और कहा कि उनके पूर्व पब्लिसिस्ट ने बिना उनकी रजामंदी के ये बयान जारी किया जिससे वो बहुत शर्मिंदा हैं। उन्होंने अपने पूर्व पब्लिसिस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, हालांकि इसके बाद फिल्मों में काम के लिए संघर्ष कर रही सयाली भगत का नाम कम ही सुना गया। 

10 of 11
anurag kashyap
अनुराग कश्यप एक समय में सोशल मीडिया पर काफी बेबाक चीजें लिखा करते थे। अपनी फिल्मों की तरह वो भी बेबाकी से फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के बारे में बोल देते थे। उनके बड़े भाई अभिनव कश्यप ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की। फिल्म को सफलता मिली। जब दूसरे भाग के निर्देशन की बात आई तो कथित तौर पर अरबाज खान और अभिनव कश्यप के बीच कुछ अनबन हुई और अभिनव फिल्म दबंग 2 के निर्देशन से बाहर हो गए।
विज्ञापन

11 of 11
इस घटना पर भाई अनुराग कश्यप और अरबाज खान के बीच ट्विटर पर कहा-सुनी भी हुई। हालांकि अनुराग कश्यप के करियर पर इसका कोई असर नहीं हुआ, लेकिन उनके भाई अभिनव कश्यप की 2013 में रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म बेशरम फ्लॉप रही। बतौर निर्देशक विफल होने के बाद फिलहाल अभिनव कश्यप का निर्देशन करियर रुक-सा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें