फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट देकर बॉलीवुड में छा गई थी ऋषि कपूर की ये हीरोइन, अब पाकिस्तान में रहकर इस तरह कमा रही पैसे

Sun, 18 Nov 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
zeba - फोटो : instagram
फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर-एक्ट्रेस आए, हिट हुए , दो-चार फिल्में कीं और फिर कहां गायब हो गए किसी को पता नहीं । इन्हीं में से एक एक्ट्रेस के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं । इस एक्ट्रेस को राज कपूर की खोज माना जाता है । इस हीरोइन ने ऋषि कपूर के 1991 में फिल्म 'हिना' में काम किया था । शायद आप समझ गए होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
zeba - फोटो : instagram
जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम है जेबा बख्तियार । जेबा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर जेबा की खूबसूरती से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म 'हिना' का ऑफर दिया। इस फिल्म में जेबा को ऋषि कपूर के लीड रोल मिला ।

विज्ञापन

3 of 7
zeba - फोटो : instagram
फिल्म में जेबा के अलावा अश्विनी भावे भी थीं लेकिन जेबा के काम को खूब सराहा गया । फिल्म में जेबा ने ही हिना नाम की लड़की का किरदार निभाया था । फिल्म का गाना 'मैं हूं खुशरंग हिना' उस समय बहुत हिट हुआ था। इस फिल्म से जेबा को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। 

4 of 7
zeba - फोटो : instagram
रणधीर कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी । इस फिल्म के बाद जेबा ने गिनी-चुनी फिल्में की लेकिन एक भी हिट नहीं हुई। फिल्में ना मिलने से जेबा को फैंस भुलाने लगे । उनका चार्म कम हो गया । धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया । 

विज्ञापन

5 of 7
zeba - फोटो : instagram
इसके बाद जेबा ने घर बसाने के बारे में सोचा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेबा ने चार शादियां की हैं। जेबा ने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद जेबा ने सिंगर अदनान सामी से शादी की। 

विज्ञापन

6 of 7
zeba - फोटो : instagram
अदनान और जेबा का एक बेटा अजान भी है। जेबा की ये शादी भी दो साल से ज्यादा टिक नहीं पाई। 1997 में दोनों का तलाक हो गया । इसके बाद जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी से तीसरी शादी की। हालांकि जेबा ने इस शादी से इंकार किया लेकिन जावेद के निकाहनामा दिखाने पर सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zeba - फोटो : instagram
बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद जेबा ने फिर से पाकिस्तान का रुख कर लिया। वहां उन्होंने सोहेल खान लेगारी से शादी की। सोहेल कौन हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। इस समय जेबा पाकिस्तान में डेली सोप डायरेक्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें