फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुकरा गैंग चला मुम्बई में 'फुकरों' के लिए रेस्टोरेंट खोलने, देखें तस्वीरें...

Wed, 29 Nov 2017 04:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फुकरों की यह टोली अपने आप में ही काफी अनोखी और मस्ती भारी है  जितनी मस्तीखोर यह गैंग उतना ही मस्त अंदाज़ होता है आजकल की युवा पीढ़ी का। इसी युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए अब फुकरा गैंग के खुराफ़ाती दिमाग में पनप रहा है एक ओर प्लान। यह फुकरा गैंग मुम्बई में एक रेस्टोरेंट खोलने की योजना बना रही है जो सभी फुकरों का अड्डा होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आजकल के हर युवा का अपना एक मनपसंदीदा अड्डा होता है जहाँ वह अपने दोस्तों के साथ कुछ फुकरे लम्हे बिताते हैं और इसी चीज़ को मद्देनजर रखते हुए अब हनी, चूचा, लाली और ज़फर ने भी अपना एक ऐसा ही "लुखा" अड्डा खोलने का प्लान बनाया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ ये ही नही, इस होटल का खाना पीना भी युवाओं को ही ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा ताकि हर फुकरा इस जगह पर आ कर दिल खोलकर अपनी फुकरपंती कर सके और अपने इन सुनहेरे लम्हो को जिंदगीभर के लिए संजो कर रख सके।

4 of 5
फ़िल्म का ट्रेलर, फुकरा कमर्शियल और गानों को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और हर कोई बड़े पर्दे पर इस फुकरपंती को देखने के लिए बेताब है। चार साल बाद, भोली पंजाबन और हनी, चूचा, लाली और ज़फर के साथ फुकरे गैंग एक बार फिर वापसी कर रहा है। फुकरे रिटर्न्स साल की सबसे विचित्र और मज़ेदार फ़िल्म के रूप में नज़र आ रही है और साथ ही साल को खत्म करने के लिए इससे बेहतर और कोई फ़िल्म नही हो सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत बनने वाली यह फ़िल्म फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी द्वारा सह-निर्मित है और मृदिप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म 8 दिसंबर 2017 को आपको हँसाने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें