फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों में गोते लगा रहे हैं फुकरे, कहीं भोली पंजाबन बढ़ा ना दे 'टाइगर' की टेंशन

Thu, 14 Dec 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Fukrey Returns
20 करोड़ रुपये की लागत और 10 करोड़ के मार्केटिंग बजट में तैयार हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लागत तो इसने रिलीज के दो-तीन दिनों में ही कर ली। अब तो यह '50 करोड़ क्लब' वाली रेस में शामिल हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 4
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने बुधवार को चार करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज के तीन दिन के अंदर कुल 46 करोड़ 65 हजार रुपये की कमाई कर ली है।  #FukreyReturns is all set for a GLORIOUS Week 1... Biz is SUPER-STRONG on weekdays... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr, Mon 5.10 cr, Tue 5.05 cr, Wed 4.30 cr. Total: ₹ 46.65 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 14, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Fukrey Returns
गौरतलब है कि 'फुकरे रिटर्न्स' ने चार दिनों में फिल्म 'फुकरे' के लाइफटाइम बिजनेस (36.50 करोड़) से ज्यादा कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर फुकरों का ही दबदबा रहेगा। हालांकि 22 दिसंबर को 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Fukrey Returns
'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। साथ ही लोगों में फिल्म 'फुकरे' के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' का क्रेज भी है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
देखें: सलमान ने एक और भाषा में किया 'स्वैग से स्वागत', मजेदार है यह नया वर्जन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें