फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' का नया गाना रिलीज, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के सामने किया मुजरा

Thu, 23 Nov 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Gulbadan Song
इंडिया के नंबर वन कॉमेडियन कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म फिरंगी का एक और गाना रिलीज किया गया है। गाने का नाम गुलबदन है जो कि मुजरा सॉन्ग है। 
विज्ञापन

2 of 5
Firangi
बता दें कि गाने में कपिल शर्मा भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। मरयम जाकिरा ने गाने को अपने नाच से बखूबी निभाया है। इससे पहले मरयम फिल्म 'एजेंट विनोद' के गाने 'दिल मेरा मुफ्त का' और अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' में 'आरे प्रीतम प्यारे' सॉन्ग में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Firangi
मरियम ने दो साल पहले शादी की है और जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि इस दौरान वे गर्भवती हैं। लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी का उनके डांस मूव्स पर कोई असर नहीं दिखाई दिया है।

4 of 5
kapil sharma
गाने को 'मुन्नी बदनाम हुई' से फेमस हुई सिंगर ममता शर्मा ने गाया है। पंजाबी फिल्मों के म्यजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह ने म्यूजिक कंपोज किया है। गाने के बोल अशरफ अली और कृष्णा भारद्वाज ने लिखे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म को पंजाबी डायरेक्टर राजीव धींगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता दत्ता लीड एक्ट्रेस का रोल कर रही हैं। फिल्म की कहानी में कपिल एक गांव के छोरे हैं जिन्हें ब्रिटिश अमेरिकन एक्टर के यहां काम करने का मौका मिलता है।

पढ़ें: कन्फर्म! कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, 'फिरंगी' लेगी 'पद्मावती' की जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें