फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के बाद एक और राज्य में बैन हुई 'पद्मावती', मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

Thu, 23 Nov 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कई राज्यों में फिल्म पर बैन लगने के बाद अब गुजरात सरकार ने भी फिल्म बैन करने की घोषणा कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पद्मावती
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है 'गुजरात सरकार राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म को राज्य में रिलीज की अनुमति नहीं दे सकती। हम अपने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दे सकते हैं। हम बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं, लेकिन हमारी संस्कृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने भी मांग की थी कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर पूरी फिल्म इतिहास के मुताबिक नहीं है तो इसे बैन कर देना चाहिए।

4 of 5
पद्मावती - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को मध्यप्रदेश में बैन करने की बात कही थी। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जितने सिर मांगने वाले दोषी हैं, उतने ही संजय लीला भंसाली भी दोषी हैं क्योंकि उन्हें इतिहास से छेड़छाड़ करने की आदत सी पड़ गई है।

पढ़ें- CM योगी के बाद अब पद्मावती विवाद में कूदे महाराष्ट्र के मंत्री, बोले-बैन हो फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि पद्मावती 190 करोड़ की लागत से बनी है, जिसका पूरे देश में करणी सेना की ओर से विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। करणी सेना का कहना है कि फिल्म में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच रोमांस को दिखाया गया है, जो इतिहास के साथ छेड़छाड़ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें