फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: डायरेक्टर डेविड धवन फिर बने बाबा, बेटे रोहित धवन के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी

Wed, 04 May 2022 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड धवन-रोहित धवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे रोहित धवन दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जाह्नवी धवन ने बेटे को जन्म दिया है। बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित अस्पताल से निकलते नजर आए। वीडियो में रोहित अपने पिता डेविड के साथ अस्पताल से बाहर आते ही नीले रंग की कैजुअल शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बाहर खड़े पैपराजी को उन्हें बधाई देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि रोहित धवन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वरुण की पत्नी नताशा दलाल ने मार्च में जान्हवी के लिए बेबी शॉवर होस्ट किया था। समारोह में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुईं थीं। अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की तस्वीरें भी साझा की थीं। रोहित और जान्हवी ने साल 2012 में गोवा में शादी की थी। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। उनकी शादी में रणबीर कपूर, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, सोनम कपूर, गोविंदा और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं थीं। साल 2018 में जान्हवी ने बेटी नियारा को जन्म दिया था। नियारा को पहले अपने चाचा वरुण द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई तस्वीरों में देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित धवन-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित भी अपने पिता की तरह ही डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 2011 में देसी बॉयज़ के साथ बतौर फिल्म निर्देशन अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्म फिल्म ढिशूम बनाई थी जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी उन्होंने जॉन अब्राहम को कास्ट किया था।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन-डेविड धवन-रोहित धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही फिल्म में उनके भाई वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आई थीं। मौजूदा समय में वह अपनी अगली फिल्म शहजादा पर काम कर रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोईराला हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें