फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के बाद कनिका के समर्थन में उतरीं निर्देशक कबीर खान की पत्नी, बोलीं- 'दयालु बनें, वह बीमार हैं'

Sun, 22 Mar 2020 01:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mini Mathur, Kabir Khan and Knaika Kapoor - फोटो : twitter
गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) जब से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं तब से लगातार बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग कनिका को उनके बर्ताव के लिए ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके समर्थन में उतर आए हैं। फिलहाल कनिका को लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका के मामले पर अभिनेत्री मिनी माथुर (Mini Mathur) का बयान आया है। अभिनेत्री ने कनिका के ठीक होने के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 5
mini mathur - फोटो : file photo
मिनी माथुर ने ट्वीट किया- 'कनिका कपूर को निजी तौर पर नहीं जानती। इतना जरूर है कि कोई अपने बच्चों और माता-पिता की जान जानबूझकर खतरे में क्यों डालेगा? क्या मुझे लगता है कि वह गैर जिम्मेदार और बीमार थी? हां। क्या वह अपराधी और अनैतिक है? नहीं।' 

विज्ञापन

3 of 5
mini mathur - फोटो : social media
मिनी माथुर (Mini Mathur) ने आगे लिखा, 'यह एफआईआर विच हंट जैसी है। दयालु बनें, वह बीमार हैं।' मिनी माथुरी टीवी की जानी मानी हस्ती हैं और निर्देशक कबीर खान की पत्नी हैं। मिनी माथुर से पहले कनिका के करीबी दोस्त का भी उनके समर्थन में बयान आया था।

4 of 5
कनिका कपूर, तनुज गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
कनिका के साथ 'रागिनी एमएमएस 2' में काम कर चुके करीबी दोस्त तनुज गर्ग ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में उनकी पैरवी की है। तनुज गर्ग ने कहा- 'चिंता और भय का स्तर इस समय बहुत ज्यादा है और मैं देख सकता हूं कि कनिका पर गुस्सा क्यों निकाला जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगर कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा- 'मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी लेकिन वो उनमें से नहीं है कि ऐसी चीजें जानबूझकर करें। जब उसे फ्लू जैसा फील हुआ तो उसने खुद स्थानीय अस्पताल में चेकअप कराया। ऐसे लोगों पर गुस्सा निकालने से अच्छा है कि हम उनके लिए प्रार्थना करें कि वो और जो भी लखनऊ में उनके संपर्क में आए वो जल्दी से ठीक हो जाएं।'

जनता कर्फ्यू पर सलमान खान का खूब देखा जा रहा ये वीडियो, देखिए कैसे दे रहे कोरोना से बचने की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें