फिल्म 'जुड़वा 2', 'पिंक' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिल जंगली' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाकिब सलीम हैं।
विज्ञापन
2 of 4
इस फिल्म का 'नचले ना' गाने का बाद दूसरा 'बंदेया' गाना रिलीज हो गया है। खूबसूरत और एक खुशनुमा वक्त की याद दिलाते इस गाने को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में तापसी और शाकिब की बेहतरीन केमेस्ट्री नजर आ रही है।
विज्ञापन
3 of 4
बात करें गाने 'बंदेया' की तो इस गाने को शरीब तोशी ने कंपोज किया है। वहीं डॉ. देवेंद्र काफिर ने लिखा है और सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इसे को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। बताया जा रहा है कि गाने 'बंदेया' के निर्माता जैकी भगनानी हैं।
जैकी भगनानी ने फिल्म 'यंगिस्तान' का 'सुनो ना संगेमरमर' गाने से अपनी अलग पहचान बनाई है। उसके इस गाने को काफी लोगों ने पसंद किया था। वहीं बात करें फिल्म 'दिल जंगली' की तो यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज होगी।