बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। तो वहीं, फैंस भी अपने फेवरेट स्टार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं, जिस वजह से दर्शकों की नजरें सेलिब्रिटीज पर रहती हैं। ऐसे में सेलेब्स की कोशिश रहती है कि वह अपने फैंस को हमेशा एंटरटेन करें। हालांकि, कई बार देखा गया है कि सेलिब्रिटीज फैंस के सामने ही इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते। आज इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फैंस के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ चुके हैं।
आमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया के ‘एंग्री यंग मैन’ हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उनका गंभीर अवतार फैंस को देखने को मिला था। लेकिन अभिनेता अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भावुक होते हुए नजर आए थे। जब इस शो के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए थे तब अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू निकल आए थे।