आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो गए लेकिन फिल्म अभी भी चर्चा में है। 'दंगल' ने भारत ही नहीं चीन में भी जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड्स तोड़े।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, IMDB चीन के सालाना सर्वे में भी 'दंगल' टॉप पर रही है। 'दंगल' पहली ऐसी फिल्म है जिसने भारत के साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़े। 'दंगल' चीन में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, और इसे ब्लॉकबस्टर के तमगे से नवाजा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Dangal
'दंगल' सिर्फ भारत और चीन ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और यूएई, ताईवान जैसे देशों में भी बेहतरीन कमाई की। 'दंगल' के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की थी कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 2000 करोड़ की कमाई की है।
4 of 5
dangal
चीन में फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दंगल को चीन में 7000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। पहले इसे 9000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाना था लेकिन एक बहुत बड़ा सिनेप्लैक्स ने फिल्म का विरोध किया जिसके बाद दंगल के स्क्रीन कम दिए गए।
'दंगल' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 23 दिसंबर, 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट और बेटियों गीता और बबीता की बायोपिक है। फिल्म में साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम भी नजर आई थीं।