फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की 'दबंग-3' हुई फाइनल, इस वजह से तोड़ेगी 'टाइगर जिंदा है' की कमाई का रिकॉर्ड!

Wed, 24 Jan 2018 08:10 AM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Salman and Arbaaz
बॉलीवुड का 'टाइगर' यानि की सलमान खान एक बार फिर दिसंबर में धमाका करने की फिराक में हैं। क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। 'दबंग-2' साल 2012 में आई थी और सलमान के चाहनेवालों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने पिछले दिसंबर दो धमाका किया ये तो सभी जानते हैं और अब खबर है कि फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने जा रही है। हालांकि इस धमाके की उम्मीद कम है। क्योंकि दिसंबर में पहले से ही शाहरुख, रणवीर और अजय देवगन की फिल्में फाइनल हैं। बता दें कि फिल्म को दिसंबर 2018 में ही रिलीज करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Salman khan and Sonakshi Sinha
सलमान खान हाल ही में रियल्टी शो बिग बॉस 11 से फ्री हुए हैं और अब वे चाहेंगे कि फिल्म को जल्द से जल्द शूट कर दर्शकों को दिखाई जाए। फिल्म 'दबंग-3' को लेकर सलमान खान ने बताया, 'हाल ही में मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बताई गई है, स्क्रिप्ट के हिसाब से फिल्म में मस्ती, ड्रामा, इमोशन, एक्शन सबकुछ है।' बता दें कि सलमान की ये फिल्म भी फुल इंटरटेनमेंट होगी। 

4 of 5
Salman Khan
सलमान की आने वाली एक और फिल्म 'रेस-3' भी चर्चा में है और ये फिल्म भी साल 2018 में ही रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं जिसमें अनिल कपूर, जैकलीन, फिल्म 'जय हो' की  एक्ट्रेस डेजी शाह और काफी लंबे अर्से से बॉलीवुड से दूर रहे बॉबी देओल भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman and Sonu
बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम मचा 300 करोड़ का आकड़ां पार किया था और यदि फिल्म 'दबंग-3' इस साल के आखिर में रिलीज होती तो ये फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर फिल्म 'रेस-3' फ्लॉप हुई तो इसका सीधा असर 'दबंग-3' पर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें