फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Fail Flop Forecast: रिलीज से पहले 12वीं फेल को इस समीक्षक ने बताया फ्लॉप, यूपी के बदायूं से खास कनेक्शन

Sun, 04 Feb 2024 07:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
12वीं फेल सक्सेस पार्टी, अनुपमा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' के सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने का जश्न यहां मुंबई में बीती शाम शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर विधु ने सनसनीखेज खुलासा ये किया कि प्रख्यात फिल्म समीक्षक व राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता लेखिका अनुपमा चोपड़ा ने रिलीज से पहले ही इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने की भविष्यवाणी कर दी थी। यही नहीं, अनुपमा ने विधु को इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की सलाह भी दी थीं। आइए आपको बताते हैं कि अनुपमा चोपड़ा कौन हैं?
100 Days of 12th Fail: राजू हिरानी के इस करतब ने हिट कराई विधु की फिल्म, इतनी बार लिखी गई, पढ़कर चौंक जाएंगे
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा चोपड़ा अपनी बेटी जूनी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंग्रेजी फिल्म पत्रकारिता में अनुपमा चोपड़ा का बड़ा नाम रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में सोशल मीडिया पर खूब निशाना बने पूर्व फिल्म पत्रकार राजीव मसंद और उनकी जोड़ी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का नरेशन बनाने वाले पत्रकार माने जाते रहे हैं। अनुपमा ने अपनी फिल्म पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टुडे से की। फिर, वह हिंदुस्तान टाइम्स और एनडीटीवी के लिए भी फिल्म समीक्षाएं करती रहीं। इन दिनों वह अपनी खुद की वेबसाइट फिल्म कंपेनियन चलाती हैं और सितारों के विचारों को उनके हिसाब से दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमा चोपड़ा, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘फाइटर’ को अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने जो गिने चुने इंटरव्यू इस फिल्म को लेकर अपनी स्थिति साफ करने के लिए दिए, उनमें अनुमपा चोपड़ा का नाम भी शामिल है। अनुपमा फिल्म समीक्षकों की अपनी एक जेबी संस्था भी फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के नाम से चलाती हैं और एक विदेशी निवेशक कंपनी की देसी फिल्म निर्माण शाखा के खर्चे से सालाना फिल्म अवार्ड्स भी आयोजित करती हैं। मामी फिल्म फेस्टिवल की वह निदेशक भी हैं। दिलचस्प तथ्य यहां ये है कि वह फिल्म ‘12वीं फेल’ के निर्माता व निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी हैं। विधु से विवाह के बाद ही उनका नाम अनुपमा चोपड़ा हुआ, इससे पहले उनका नाम था, अनुपमा चंद्रा।

4 of 6
अनुपमा चोपड़ा, विधु विनोद चोपड़ा और तनुजा चंद्रा के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, अनुपमा हिंदी फिल्म जगत की मशहूर लेखिका कामना चंद्रा की बेटी हैं। कामना चंद्रा ने ‘प्रेम रोग’, ‘चांदनी’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘करीब’ और ‘करीब करीब सिंगल’ जैसी फिल्में लिखी हैं। अनुपमा फिल्म निर्देशक तनुजा चंद्रा की बहन हैं। तनुजा ने 1998 में फिल्म ‘दुश्मन’ से बतौर फिल्म निर्देशक अपना करियर शुरू किया। इसके बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘संघर्ष’ के फ्लॉप हो जाने के बाद से तनुजा का करियर दोबारा उठ नहीं पाया। तब से वह ‘सुर’, ‘फिल्मस्टार’, ‘होप एंड लिटिल शुगर’ और ‘करीब करीब सिंगल’ जैसी फिल्में बना चुकी हैं। अनुपमा के भाई विक्रम चंद्रा भी मशहूर लेखक रहे हैं। उनकी लिखी किताब ‘सेक्रेड गेम्स’ पर ही नेटफ्लिक्स ने अपनी पहली हिंदी सीरीज बनाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
12वीं फेल सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार  अनुपमा चोपड़ा का बचपन उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी बीता है। उनके पिता नवीन चंद्रा उन दिनों वहीं रहते थे। अनुपमा के दादा ने यूनियन कार्बाइड कंपनी में काम किया। अनुपमा की पढ़ाई मुख्य रूप में मुंबई में ही हुई और 1987 में उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अनुपमा का नाम लेकर जिस तरह से विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ की सफलता के जश्न के दौरान उन पर तंज कसा। वह लम्हा देखने लायक था। हालांकि, अनुपमा ने अपनी इस गलत भविष्यवाणी के लिए कार्यक्रम के दौरान ही सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
12वीं फेल सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुपमा चोपड़ा नियमित फिल्म समीक्षाएं लिखती हैं, लेकिन अपने पति की कंपनी की कोई फिल्म रिलीज होने पर वह ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट’ का हवाला देकर उसकी समीक्षा नहीं लिखती हैं। अपने पति के निशाने पर आईं अनुपमा चोपड़ा ने इस मौके पर कहा, 'यह सही है कि मैंने कहा था कि इस फिल्म को देखने थिएटर कौन आएगा? मैं अब सार्वजनिक रूप से कह रही हूं कि मैं गलत थी और आप सही हैं।' अनुपमा और विधु के बेटे अग्नि ने इन दिनों क्रिकेट में धूम मचा रखी है। रणजी ट्रॉफी में मणिपुर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरीं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें