फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Kulhari: कीर्ति कुलहरि ने खोली स्टार्स के पीआर गेम की पोल, ‘पिंक’ फिल्म की को-एक्ट्रेस का जिक्र किया

Thu, 20 Feb 2025 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में मशहूर हो चुका है कि वह अपने पीआर गेम के कारण लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिल्म में किसी दूसरे एक्टर ने कितनी ही अच्छी एक्टिंग की हो लेकिन अपने पीआर गेम के कारण लाइमलाइट किसी और को ही मिल जाती है। इसी बारे में हाल ही में एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरि ने भी अपने मन की बात साझा की।

विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरि ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के स्टार्स के पीआर गेम की पोल खोल दी। कीर्ति बताती हैं कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें पीआर गेम के बारे में पता चला।


 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'पिंक' में तापसी, कीर्ति कुल्हारी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक में निभाया अहम रोल 
फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू के अलावा कीर्ति कुलहरि ने भी अहम रोल निभाया था। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की जिंदगी के आसपास थी। लेकिन जब प्रमोशन हो रहा था तो कीर्ति की चर्चा नहीं हो रही थी। इसकी वजह कीर्ति पीआर गेम को बताती हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

कीर्ति ने किया तापसी का जिक्र 
कीर्ति कुलहरि हालिया दिए अपने इंटरव्यू में बताती हैं कि फिल्म ‘पिंक’ की को-एक्ट्रेस तापसी का रवैया उनके लिए अच्छा रहा। लेकिन जब फिल्म ‘पिंक’ का प्रमोशन हो रहा था तो तापसी की ज्यादा चर्चा थी। इस पीआर गेम को मैंने दिल पर ले लिया। कीर्ति यह भी बताती हैं कि उनका पीआर गेम उस समय बिल्कुल जीरो था। यह सब कैसे काम करता है, उन्हें पता ही नहीं था। 

4 of 5
मिशन मंगल का हिस्सा रहीं कीर्ति कुल्हारी - फोटो : इंस्टाग्राम: @Disneyplushotstar
मिशन मंगल के समय सर्तक हो गईं कीर्ति 
आगे जब कीर्ति ने फिल्म ‘मिशन मंगल’ साइन की तो मेकर्स को कह दिया था कि उन्हें फिल्म में बराबर का रिप्रेजेंटेशन चाहिए। इस फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्ट्रेस नजर आई थीं। अक्षय कुमार भी फिल्म का हिस्सा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्ति कुल्हारी, हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म में नजर आईं 
पिछले दिनों सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरि भी नजर आईं। उनका फिल्म में काफी बोल्ड लुक दिखा। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली है। लेकिन इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें