फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha Thadani: सलमान खान से राशा ने सीखी एक खास बात, साझा किया बचपन का मजेदार किस्सा

Wed, 15 Jan 2025 07:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में राशा ने सलमान खान के बिहेवियर पर भी बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान से एक खास बात भी सीखी है।

विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द ही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली है। इस फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए वह पिछले दिनों रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के स्टेज पर भी पहुंचीं। यहां पर उनकी एक्टर और होस्ट सलमान खान से मुलाकात हुई। रवीना टंडन भी राशा के साथ मौजूद नजर आईं। सेट पर सलमान खान के साथ सबने खूब मस्ती की। इसके अलावा राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की। हाल ही में फिल्म ‘आजाद’ के प्रमोशन के लिए दिए गए इंटरव्यू में राशा थडानी ने सलमान खान का फिर जिक्र किया। उनके नेचर के बारे में बात की। 

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बचपन का मजेदार किस्सा बताया 
हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में राशा थडानी ने बचपन का एक किस्सा सुनाया। वह बताती हैं, ‘एक बार मैं मम्मी (रवीना टंडन) के साथ किसी फिल्म के सेट पर गई थी। वहीं पास में सलमान खान भी अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वह मम्मी के फिल्म के सेट पर आए और बातचीत करने लगे। उस दिन उनका जन्मदिन था, फैमिली उनके साथ नहीं थी। ऐसे में मम्मी ने मुझे उनके साथ बर्थ डे सेलिब्रेट करने को भेजा। सलमान खान के साथ मैंने उनका बर्थ डे का केक काटा। वह दिन मुझे आज भी याद है।’

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान से सीखी ये बात 
राशा थडानी ने आगे कहा- ‘ अगर मैंने सलमान खान से कोई बात सीखी है तो वह यही है कि वह बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, उनकी बहुत केयर करते हैं। बच्चों से बहुत अच्छे से कनेक्ट होते हैं। मुझे भी उनकी तरह की बच्चों से लगाव है।’  

 

4 of 5
राशा थडानी और अमन देवगन- फिल्म आजाद से करेंगे डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

डेब्यू फिल्म में अजय देवगन के भतीजे हैं हीरो 
फिल्म ‘आजाद’ में राशा थडानी के साथ अजय देवगन के भतीजे अमन भी हैं, यह उनकी भी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है। राशा ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी अमन के साथ खूब अच्छी बनती है। यही वजह है कि फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री अच्छी नजर आ रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashathadani
राशा के डांस की हो रही है तारीफ 
इन दिनों राशा थडानी के डांस को भी सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘आजाद’ में ‘ऊई अम्मा’ सॉन्ग में डांस किया है। यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें