फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट की 35 साल पुरानी फिल्म का पाक में बना रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई

Sat, 23 Dec 2017 07:10 PM IST
amarujala.com-Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Film Arth
बॉलीवुड में अकसर सोशल मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' का पाकिस्तान में रीमेक बनाया गया है।  बता दें कि फिल्म 'अर्थ' 1982 में रिलीज हुई थी जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Film Arth
खैर पाक सिनेमा के डायरेक्टर शान साहिब ने फिल्म के रीमेक को डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। फिल्म की कहानी चारों लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। बताया जा रहा है कि पाक में बनी इस फिल्म का रीमेक म्यूजिकल रोमांस से भरपूर है। 
विज्ञापन

3 of 5
Film Arth
डायरेक्टर शान ने कहा कि फिल्म का रीमेक बनाने के लिए भारतीय क्रू के साथ सहयोग करना बहुत ही जरुरी था। शान ने आगे कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ उसी तरह काम कर सकता है जो चीन, अमेरिका के लिए करता है।

4 of 5
Alia and Mahesh Bhatt
उन्होंने आगे बताया कि भारत में फिल्म बनाने की लागत बहुत ज्यादा है और उन्हें लगता है कि आने वाले कुछ सालों में मेकर्स 'ए' ग्रेड की फिल्मों को बनाने का खर्चा उठा नहीं पाएंगे। फिल्म पर बोलते हुए शान ने कहा कि फिल्म को कुछ और नाम दे सकते थे लेकिन ओरिजिनल नाम से ही ये दर्शकों की नजर में आ सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश भट्ट - फोटो : SELF
वहीं, फिल्म 'अर्थ' के डायरेक्टर महेश भट्ट ने फिल्म के लिए शान को ढेर सारी बधाईयां दी है। बता दें कि महेश ने फिल्म 'अर्थ' से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में फिल्म रिलीज हो गई है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।     A stunning looking film shot with passion.Thank u @mshaanshahid for bringing the film that hurled me into history to a whole new audience. 🙏 — Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) October 20, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें