बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही डॉक्टरेट की ड्रिग्री हासिल करने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका के होम टाउन बरेली में मौजूद बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को विश्वविद्यालय के कुलपति डिग्री प्रदान करेंगे। प्रियंका को यह डिग्री एक सम्मान समारोह के दौरान दी जाएगी, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने हाल में ही एक लिस्ट जारी की, जिसमें प्रियंका कमाई के मामले में 7वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में आमिर खान 69 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 6ठें स्थान पर हैं, वहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करीब 64 करोड़ रुपए के साथ 8वें स्थान पर हैं।
पढ़ें: 'कालाकांडी' का पहला गाना देखकर नहीं होगा यकीन, ये एक्टर है 'स्वैगपुर का चौधरी'
गौरतलब है कि हाल में प्रियंका की फीस का मामला भी काफी चर्चा में आया। खबरें हैं कि प्रियंका ने एक परफॉर्मेंस 5 करोड़ रुपये चार्ज किया है। उनका यह परफॉर्मेंस केवल 5 मिनट का होगा, इस हिसाब से प्रियंका ने हर मिनट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
पढ़ें: मां बनने के बाद सामने आया ईशा देओल का बोल्ड लुक, वायरल हुई तस्वीरें