फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek: आयुष्मान की 'अनेक' से पहले अंडरकवर एजेंट पर बन चुकी हैं ये हिट फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद

Mon, 16 May 2022 08:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंडरकवर एजेंट पर बनी फिल्में - फोटो : social media
लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर से अपनी नई फिल्म 'अनेक' लेकर हाजिर हैं। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। जो उग्रवाद प्रभावित इलाके में शांति बहाल करने के मिशन पर है। हिंदी सिनेमा में इससे पहले भी ऐसी फिल्में बनी हैं, जो अंडरकवर एजेंट पर आधारित हैं। इनमें से कई फिल्में तो काफी पहले बनाई गई थीं, जिनमे धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई दिए थे। अगर इस तरह की फिल्में पसंद हैं तो आज हम बताने जा रहे हैं अंडरकवर एजेंट पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Ankhen
आंखें (1968)
रामानंद सागर द्वारा अभिनीत फिल्म आंखें में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आए थे। इस फिल्म में जासूसी को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया था और इसके बजट पर भी काफी पैसा खर्च किया गया था, क्योंकि इसके दृश्य शानदार विदेशी लोकेशंस पर फिल्माए गए थे। उस दौर में लीक एक अलग तरह के विषय पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जॉनी मेरा नाम - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जॉनी मेरा नाम (1970)
विजय आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता देव आनंद ने सीआईडी अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई थी। उस समय बनी इस फिल्म को क्लासिक माना जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

4 of 6
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
एक था टाइगर (2012)
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान ने रॉ के अंडरकवर एजेंट की भूमिका अदा की थी। जो एक एनआरआई वैज्ञानिक की गतिविधियों पर नजर रखता है। फिल्म में कटरीना कैफ नजर आईं थीं, जिन्होंने पाकिस्तान की एजेंट का किरदार अदा किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसकी सफलता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट टाइगर जिंदा है' बनाया गया और जल्दी ही पार्ट 3 भी आने वाला है। इस फिल्म को आप एप्पल टीवी या यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बेबी - फोटो : अमर उजाला
बेबी (2015)
अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बेबी एक स्पाय एक्शन थ्रिलर थी। जिसमें बेबी के नाम से सीक्रेट एजेंट की एक टीम बनाई जाती है, जो आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखकर उनका खात्मा करती हैं। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'नाम शबाना' का पोस्टर
नाम शबाना (2017)
शिवम नायर द्वारा निर्देशित फिल्म नाम शबाना भी एक एक्शन स्पाई थ्रिलर थी। फिल्म में तापसी पन्नू ने सीक्रेट एजेंट शबाना का किरदार अदा किया था। इस फिल्म को महिला केंद्रित पहली स्पाई थ्रिलर कहा जा सकता है। नाम शबाना को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स और जी5 पर देख सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें