फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की एक्ट्रेस से देर तक चलता रहा Kissing सीन, बोलीं- बताया भी नहीं

Tue, 21 Nov 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Zareen Khan
ऐसा लगता है कि फिल्म 'अक्सर-2' के मेकर्स और जरीन खान के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। पहले तो एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली में उन पर 40-50 लोगों की भीड़ टूट पड़ी थी और वह छेड़खानी तक की शिकार होने वाली थी, उस वक्त फिल्म के मेकर्स उनकी सुरक्षा करने की जगह बीयर पीने में मस्त थे। अब उन्होंने प्रोड्यूजर और डायरेक्टर पर आरोपों की बारिश कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan
जरीन खान ने फिल्म 'अक्सर-2' के मेकर्स पर आरोप लगया है कि उनकी जानकारी के बिना फिल्म में किसिंग सीन लंबे किया गए। उन्होंने कहा, बिना किसी वजह हर फ्रेम में उनसे छोटे कपड़े पहनने को कहा गया। उन्होंने कहा, 'जब फिल्म के लिए मुझे अप्रोच किया गया था तो बताया गया कि वे 'हेट स्टोरी-3' जैसी फिल्म नहीं बनाने जा रहे हैं, लिहाजा फिल्म 'अक्सर-2' क्लीन होगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Zareen Khan
जरीन खान ने कहा कि फिल्म का एक अच्छा खासा भाग शूट हो जाने के बाद उन पर ऐसी चीजें करने का दबाव डाला गया। इस वजह से वह फिल्म से अपने हाथ खींच भी नहीं सकती थीं। उन्होंने कहा, सेंसुअस सीन फिल्माने की आड़ में उन्होंने ऐसी चीजें करवाईं जिन्हें सिर्फ अश्लील कहा जा सकता है। मुझे समझ नहीं आया कि क्या डायरेक्टर अनंत नारायण महादेवन और प्रोड्यूजर वरुण बजाज को अपने काम पर भरोसा नहीं था?'

4 of 5
Zareen Khan
उधर, जरीन खान के इन आरोपों का जवाब देते हुए फिल्म के प्रोड्यूजर ने बताया कि एक्ट्रेस ने दिल्ली में उनके साथ हुए छेड़खानी का झूठा दावा किया है। प्रोड्यूजर ने कहा, 'दिल्ली में प्रमोशन का पूरा शेड्यूल उन्हें दो दिन पहले ही बता दिया गया था। वहां एक इवेंट पर स्पॉन्सर से किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया और वह अपने चार बॉडीगार्ड्स, मैनेजर के साथ इवेंट छोड़कर चली गईं। जिस कार में वह बैठीं वह स्पॉन्सर्स की थी, लिहाजा गुस्से में उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल दी। फिर भी हमारी टीम ने उनके होटल जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zareen Khan
निर्माता ने कहा, 'होटल से जरीन खान बिना हमे सूचना दिये मुंबई रवाना हो गईं, इससे स्पॉन्सर को काफी नुकसान हुआ जिसकी भरपाई के लिए एक्ट्रेस को मोटी रकम चुकानी पड़ी।' गौरतलब है कि फिल्म 'अक्सर-2' 17 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में बोल्ड सीन्स के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ठंडी है। दो दिन में फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़ 44 लाख रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें