फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ीं 'पद्मावती' की मुश्किलें, मेकर्स की इस हरकत से सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी खफा

Tue, 21 Nov 2017 03:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
प्रसून जोशी - फोटो : facebook
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड भी अब फिल्म 'पद्मावती' के मेकर्स से खफा है। बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मीडिया के लिए रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ये निराशाजनक है कि बोर्ड के फिल्म देखने और प्रमाण पत्र जारी करने से पहले मीडिया के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई और राष्ट्रीय चैनलों पर इसकी समीक्षा की जा रही है।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रसून जोशी
प्रसून जोशी ने कहा, 'फिल्म 'पद्मावती' के मेकर्स एक तरफ सेंसर बोर्ड पर प्रमाणन प्रक्रिया में तेजी लाने का दबाव डाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस पूरी प्रक्रिया को ही कमतर आंककर एक अवसरवादी उदाहरण पेश कर रहे हैं।' It’s myopic to treat certification process haphazardly to suit convenience. On one hand,holding CBFC responsible & pressurizing to accelerate process & on other hand,attempt to subvert the very process,sets an opportunistic precedent: CBFC Chairman Prasoon Joshi to ANI #Padmavati — ANI (@ANI) November 18, 2017
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो इमेज
गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' को देखने से फिलहाल इंकार कर दिया। तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए बोर्ड ने फिल्म का एप्लिकेशन वापस भेज दिया है। प्रसून जोशी ने कहा, 'रिव्यू के लिए इसी हफ्ते फिल्म का आवेदन बोर्ड को मिला। मेकर्स ने खुद माना कि एप्लिकेशन अधूरा था।' जोशी ने कहा, 'फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक इसका डिसक्लेमर तक अंकित नहीं किया गया था। ऐसे में बोर्ड पर प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाना सरासर गलत है।' 
पढ़ें: पद्मावती का 'असली वंशज' आया सामने, 'खिलजी' के बारे में सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
पद्मावती
विरोध के दंश को झेल रही फिल्म 'पद्मावती' के लिए मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जान से मारने की धमकी मिली है। जिस पर दीपिका का कहना है कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। मुंबई पुलिस को दीपिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दीपिका कहना है कि 'हमने फिल्म के लिए दो साल तक काम किया है मुझे दुख है, मैं गुस्सा भी हूं और मुझे लगता है कि ये बहुत हास्यास्पद है कि लोग फिल्म को लेकर ऐसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, मुझे इस बात का बेहद दुख है।'

पढ़ें: सिर्फ 'पद्मावती' ही नहीं, ये 4 फिल्में भी रही हैं रिलीज से पहले विवादों में

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें