फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के दोषियों की बजाय लड़कियों को शर्मिंदा महसूस करते देखना भयावह: नसीरुद्दीन

Tue, 24 Apr 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समाज की विचित्र और भयावह स्थिति है कि दोषियों की बजाय लड़कियां शर्मिंदा महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शाह ने कहा कि ऐसी भयावह घटनाएं हमेशा होती रहती हैं लेकिन अब उनको अधिक रिपोर्ट किया जाने लगा है जो कि एक अच्छी बात है। रविवार को अखबार में मैंने बहुत अच्छी चीज पढ़ी। 
विज्ञापन

3 of 4
एक युवा रेप पीड़िता कह रही थी कि आखिर हम अपना चेहरा और नाम क्यों छुपाएं। जो लोग ऐसे अपराध करते हैं उन्हें अपना चेहरा छुपाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं भयावह हैं तब भी उन्हें रिपोर्ट किया जाना चाहिए और उनके बारे में बात की जानी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
e
दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने अपनी नई फिल्म 'होप और हम' का ट्रेलर लांच किया था। इस दौरान देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर उनसे राय मांगी गई। इसी दौरान उन्होंने कहा कि घटनाएं डराने वाली हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के बजाय लड़कियों को शर्मिंदा महसूस करते देखना भयावह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें