फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter Release Date: 2024 में इस दिन रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ये फिल्म, दीपिका के साथ पहली बार बनी जोड़ी

Fri, 28 Oct 2022 12:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साल 2023 में रिलीज नहीं होगी ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बॉक्स ऑफिस पर विफलता से उबरने के बाद वायकॉम 18 स्टूडियोज ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है। ये वही फिल्म है जिसका एलान फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने के साथ किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण हैरतअंगेज हवाई एक्शन करते दिखेंगे। ये पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ परदे पर दिखेगी।
 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स

विज्ञापन

2 of 4
ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर की रिलीज डेट - फोटो : insta

अब साल 2023 में रिलीज नहीं होगी 'फाइटर'
फाइटर फिल्म की घोषणा पिछले साल 2021 में ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर की गई थी। जिसके बाद यह फिल्म पहले 2023 में 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन उसके बाद इसकी रिलीज डेट बदलकर 28 सितंबर 2023 कर दी गई थी। अब एक बार फिर से इसकी नई रिलीज डेट जारी की गई है, जिसके मुताबिक, यह फिल्म अब 2023 में रिलीज नहीं होगी।

Ae Dil Hai Mushkil: 'ऐ-दिल है मुश्किल' को पूरे हुए छह साल, करण जौहर ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

विज्ञापन

3 of 4
फाइटर की नई रिलीज डेट आई सामने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद ने अपनी नई कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स बनाई है। इस कंपनी की पहली एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने का मुहूर्त शुक्रवार को निकला है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। फाइटर के साथ निर्माता बने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की छवि मेगाबजट एक्शन फिल्मों को बनाने वाले की रही है। उनकी पिछली फिल्म ‘वॉर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने के लिए तैयार हो रही फिल्म ‘फाइटर’ में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी है। फिल्म की निर्माता कंपनी वायकॉम18 स्टूडियोज है जिसकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर भले विफल रही हो लेकिन ओटीटी पर इसे दुनिया भर में खूब देखा जा रहा है। कंपनी सीओओ अजीत अंधारे इस फिल्म को लेकर शुरू से उत्साहित रहे हैं। उनके मुताबिक ये फिल्म भारतीय सिनेमा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्म पेश करने जा रही है जिसे पूरी दुनिया में फैले भारतीय सिनेमा के दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Bigg Boss 16 Promo: 'शुक्रवार का वार' में सलमान ने लगाई अंकित और प्रियंका की क्लास, सुम्बुल को दिखाया आईना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें