फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fifa 2022: फुटबॉलर वेन रूनी पर चढ़ा डीडीएलजे का खुमार, फीफा में शाहरुख खान के साथ किया आइकॉनिक पोज

Sun, 18 Dec 2022 09:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, वेन रूनी - फोटो : social media
अभिनेता शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म 'पठान' के प्रमोशन के सिलसिले में कतर में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप में गए हुए हैं। जहां उन्होंने अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से पहले अपनी फिल्म का प्रचार किया और इस दौरान किंग खान के साथ इंग्लिश फुटबॉलर वेन रूनी  'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का आइकॉनिक पोज करते दिखाई दिए। वहीं शाहरुख खान ने उनसे पठान को लेकर भी बात की और बताया कि असल में पठान है क्या।
 

7 Years Of Dilwale: 'दिलवाले' को पूरे हुए सात साल, मेकर्स ने साझा किया रोमांटिक दृश्यों का खूबसूरत वीडियो

विज्ञापन

2 of 4
पठान के लिए शाहरुख खान का लुक - फोटो : insta/yrf
जानकारी के मुताबिक पैनल बातचीत के दौरान फुटबॉलर वेन रूनी ने शाहरुख खान से उनकी आगामी फिल्म पठान में अभिनेता के कैरेक्टर के बारे पूछा, और कहा "पठान कौन है? क्या वह किसी का सिंबल है?"। इस पर जवाब देते हुए किंग खान ने कहा- "मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि आप यहां हैं, बल्कि में ईमानदारी से आपको बताऊंगा कि पठान कौन है"।
 

Avatar The Way Of Water BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुई 'अवतार 2' की रफ्तार, रविवार को इतनी हुई कमाई

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वेन रूनी को कहा फुटबॉल की दुनिया का पठान
शाहरुख खान ने वेन रूनी से पठान के बारे में आगे बात करते हुए कहा, पठान वह शख्स है, जिसे आप अंतिम समय में कॉल करते हैं, जब आप परेशानी में होते हैं और आपको कोई समाधान नहीं मिल रहा होता है। इसके बाद किंग खान ने कहा 'मेरे लिए, अगर पठान को दुनिया के किसी भी फुटबॉलर के बराबर होना है, पहले या बाद में, यह हमेशा आप रहेंगे'।
 

Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया ताज

विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : social media
बात करें फिल्म पठान की तो यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'पठान' में विलेन बने जॉन अब्राहम और रॉ एजेंट के किरदार में शाहरुख खान की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं दीपिका भी एक्शन किरदार में दिखने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्में जवान और डंकी भी पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देने वाले हैं। 
 

Pathaan: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें