बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों, संसद में जया बच्चन ने बीजेपी सांसदों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान जया बच्चन के गुस्से को देकर हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि जया ने गुस्से-गुस्से में बीजेपी सांसदों को श्राप तक दे दिया था, जिसके बाद जया बच्चन की चारों तरफ आलोचना होने लगी। हर किसी ने जया बच्चन के बयान पर नाराजगी जाहिर की। जया बच्चन के इस व्यवहार पर पॉपुलर धारावाहिक ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले जाने-माने अभिनेता फिरोज खान का एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने जया को ‘नटगुल्ली’ कहा था। ये ट्वीट काफी वायरल हुआ और लोगों ने अभिनेता की खूब आलोचना भी की। वहीं, अब फिरोज खान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता ने बताया है कि ये ट्वीट फेक है और किसी और ने फेक अकाउंट बनाकर जया बच्चन के खिलाफ ये शब्द कहे हैं।