फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को छोड़ इस राजकुमारी के साथ 'लिव इन' में रहते थे फिरोज खान, फिर सामने आया था इतना बड़ा सच

Mon, 25 Sep 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
फिरोज खान
हिंदी सिनेमा में फिरोज खान का नाम 70 के दशक के सबसे स्टाइलिश हीरो में आता है। फिरोज खान को बॉलीवुड का पहला और आखिरी काऊब्वॉय भी कहा जाता है। आज फिरोज खान की 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। फिरोज जब तक जिए अपनी रॉयल्टी को कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
फिरोज खान
उनकी जिंदगी किसी राजकुमार से कम नहीं थी। फिरोज की 'खोटे सिक्के', 'काला सोना', 'धर्मात्मा', 'कुर्बानी', 'जांबाज', 'दयावान' और 'यलगार' हिट फिल्मों में से हैं। आज फिरोज की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी निजि जिंदगी से रूबरू करवाने जा रहे हैं। फिरोज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहे।

पढ़ें- उस रात जैकी श्रॉफ की हरकत से ऐसा डरीं तबु, जिंदगीभर साथ काम ना करने की खाई कसम
विज्ञापन

3 of 9
फिरोज खान
फिरोज खान शादी से पहले हरफनमौला थे। रात में नाइट क्लब में पार्टी करना उनका शौक था। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी स्टार्स के साथ पार्टी करना उनके लिए आम बात थी। ये बात फिरोज ने खुद अपने एक इंटरव्यू में की थी। ऐसी ही एक पार्टी में फिरोज खान की मुलाकात सुंदरी से हुई।

पढ़ें- PHOTOS: आमिर खान की मां दुर्गा की भव्य आरती, कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया गरबा

4 of 9
फिरोज खान
फिरोज को सुंदरी से पहली नजर में ही प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुंदरी पहले से ही शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी सोनिया भी थी। लेकिन इस बारे में कभी किसी ने बात नहीं की। फिरोज और सुंदरी ने शादी कर ली। 1970 में सुंदरी को एक बेटी लैला और 1974 में फरदीन खान हुए।
विज्ञापन

5 of 9
फिरोज खान
शादी के कुछ सालों तक तो सब ठीक रहा। लेकिन एक दिन सुंदरी को पता चला कि फिरोज किसी और लड़की के प्यार में पड़ गए हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर धनराजगिर परिवार की बेटी ज्योतिका धनराजगिर थी। ज्योतिका एयरहोस्टेस थीं और उनके पिता महाराजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे। 
विज्ञापन

6 of 9
फिरोज खान
यहीं से फिरोज और सुंदरी की शादी टूटने की शुरुआत हो गई थी। सुंदरी और फिरोज एक ही घर में अलग-अलग रहने लगे। सुंदरी नीचे वाले फ्लोर में और फिरोज ऊपर वाले फ्लोर पर रहते थे। लेकिन एक इंटरव्यू में फिरोज ने कहा था कि हम अपनी मर्जी से अलग रह रहे हैं। इसमें एक्‍स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
फिरोज खान
वहीं एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सुंदरी ने कहा था, 'मैं और फिरोज अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे। फिरोज ज्यादातर समय बेंगलुरु में किसी लड़की के साथ ही रहते थे।' एक दिन ऐसा आया जब फिरोज अपनी बीवी और बच्चों को छोड़कर बेंगलुरु में ज्योतिका के साथ शिफ्ट हो गए।

8 of 9
फिरोज खान
ज्योतिका और फिरोज का करीब 10 साल तक एक्‍स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा। जब ज्योतिका, फिरोज से शादी करने के लिए कहने लगी तब फिरोज ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर ज्योतिका ने फिरोज से अलग रहने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में फिरोज ने ज्योतिका को पहचानने से भी इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

9 of 9
फिरोज खान
फिरोज से अलग होकर ज्योतिका लंदन में शिफ्ट हो गईं। एक ओर ज्योतिका के दूर जाने से फिरोज का दिल टूट गया था। वहीं दूसरी ओर सुंदरी ने अपना बिजनेस शुरू कर दिया था और अच्छा कमा रही थीं। इसके बाद फिरोज सुंदरी के पास वापस लौट आए। दोनों ने बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा बरकरार रहा। फिरोज ने 27 अप्रैल 2009 को अपने बेंगलुरु के घर में अंतिम सांस ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें