फिल्म 'न्यूटन' में दर्शकों को एक अच्छी कहानी के साथ राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। जिसकी वजह से फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है। बात अगर फिल्म की कमाई की करें तो यह फिल्म अब तक 6.90 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
पढ़ें- ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में 'लालपरी' दिखी प्रियंका, इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 4
newton
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ने रिलीज के अपने पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.52 करोड़ कमाए। वहीं बात अगर तीसरे दिन की कि जाए तो इस फिल्म ने 3.42 करोड़ का कारोबार किया।
#Newton is expected to maintain momentum on weekdays... Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr, Sun 3.42 cr. Total: ₹ 6.90 cr [430 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 25, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Newton
- फोटो : Newton
इस फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सरहाना मिली है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है।
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है।