बड़े पर्दे पर सितारों को एक्शन अवतार में देखने किसे पसंद नहीं हैं। विलेन के साथ दो-दो हाथ करना, गाड़ियों के साथ स्टंट करना या आग में कूद जाना, सितारों को फिल्मों में हर तरह का एक्शन करते देखा गया है। अब जहां फिल्मों में हीरोइन खुद एक्शन करती नजर आती हैं, तो एक वक्त ऐसा था जब वह इससे दूर भागती थीं। वहीं, 1930-40 के दौर में एक एक्ट्रेस ऐसी थी, जो एक्शन सीन्स से कभी पीछे नहीं हटती थीं। बिना किसी हार्नेस के वह ऊंचाई से कूद जातीं, झूमर से झूलतीं, आग से खेलतीं, तो कभी चलती ट्रेन के ऊपर मर्दों से भिड़ जाती थीं। इस एक्ट्रेस का नाम था नाडिया, जिन्हें 'फियरलेस नाडिया' के नाम से जाना गया।