फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day पर देखिए वो 5 फिल्में, जब-जब 'पिता' से बगावत कर बैठे अमिताभ

Sun, 16 Jun 2019 04:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में पिता का दमदार रोल करते दिखे हैं। 70-80 के दशक की बात करें तो इनमें से कई फिल्मों में उन्होंने ऐसे बेटे का किरदार निभाया है जो अपने पिता से ही बगावत कर लेता है। 16 जून को फादर्स डे है इस मौके पर आपको एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के उस रूप को दिखाते हैं जब वो पिता के खिलाफ विद्रोह करते दिखे।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan and dilip kumar - फोटो : file photo
शक्ति फिल्म में अमिताभ बच्चन पिता बने दिलीप कुमार के साथ कई बार टकराते हुए दिखे। फिल्म के शुरुआत से लेकर अंत तक किसी न किसी रूप में अमिताभ, दिलीप कुमार के साथ टकराते रहे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद-अख्तर ने इस तरह से लिखी थी कि शह और मात के खेल में कभी बेटा जीतता तो कभी बाप। हालांकि फिल्म के आखिरी सीन में दोनों के बीच का टकराव दूर हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan and sanjeev kumar - फोटो : file photo
त्रिशूल फिल्म में अमिताभ बच्चन का टकराव पिता बने संजीव कुमार के साथ होता है। संजीव कुमार अमिताभ की मां को नहीं अपनाते हैं। संजीव कुमार के साथ उनका टकराव जायज और नाजायज की वजह से भी होता है। इस टकराव में पलड़ा अमिताभ का भारी दिखता है। 

4 of 6
amitabh bachchan and pran - फोटो : file photo
शराबी फिल्म में अमिताभ का टकराव प्राण से होता है। यह टकराव वैचारिक है। अमिताभ अपने पिता को निष्ठुर मानते हैं। वह ऐसा मानते हैं कि उनके पिता ने उनकी परवरिश भावनात्मक तरीके से नहीं की है। वह खुद को शराबी होने की वजह भी प्राण बने अपने पिता को मानते हैं। प्राण और उनके बीच फिल्म के कुछ संवाद दिलचस्प हैं। जहां प्राण उन्हें गैरजिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वही अमिताभ उन्हें दौलत में डूबा हुआ इंसान। 
विज्ञापन

5 of 6
amitabh bachchan and amjad khan - फोटो : file photo
लावारिस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पिता अमजद खान होते हैं। पिता के साथ उनके टकराव के सीधे दृश्य तो नहीं हैं लेकिन कई जगह वो अपने पिता को खारिज कर रहे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
दीवार फिल्म में भी अमिताभ बच्चन का टकराव अपने पिता से होता है। दीवार में वो अपने पिता की उस विचारधारा से चिढ़ता है जिसमें वह समस्याओं का सामना करने की बजाय पलायन करना सही समझते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें