फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day 2020: सलमान ने दिखाए पिता सलीम खान की जिंदगी के अलग-अलग रंग, कहा- 'बच्चे खुश तो पिता खुश'

Sun, 21 Jun 2020 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी सितारे फादर्स डे को बेहद खास अंदाज में मना रहे हैं। सभी सितारे सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने पिता से जुड़ी कुछ यादों को भी अलग अंदाज में साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान ने भी फादर्स डे पर खास पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलीम खान और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडिया और पोस्ट साझा करते रहते हैं। सलमान खान ने फादर्स डे पर पिता सलीम खान का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलीम खान की जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलीम खान की पुरानी से लेकर हाल फिलहाल की तस्वीरें दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सलमान खान का पूरा परिवार भी नजर आ रहा है। पिता के लिए साझा किए इस वीडियो के साथ सलमान खान ने खास पोस्ट भी लिखा है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे, कोई भी पिता अपने बच्चों से यही तोहफा चाहता है कि वह खुशहाल रहें। बच्चे खुश तो पिता खुश।'
 

4 of 5
माता पिता के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी पिता अनिल कपूर के साथ तस्वीर साझा की। वहीं ट्विंकल खन्ना के पिता और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की तस्वीर को साझा किया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता के साथ अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के दौरान मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके पिता उन्हें चूमते नजर आए थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने खास पोस्ट भी लिखा है। इनके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी फादर्स डे पर अपने पिता के लिए खास पोस्ट साझा किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें