फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा सलीम खान को सबसे 'कूल' डैड मानते हैं सलमान, बोले- 'कभी मेरी तारीफ सामने नहीं करते'

Sun, 16 Jun 2019 05:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan salim khan
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो अपने पिता से खास बॉन्डिंग रखते हैं। उन्ही में से एक हैं सलमान खान। सलमान खान का मानना है कि उनके पिता सलीम खान उनके सबसे बड़े क्रिटिक हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतनी उम्र होने के बावजूद पापा आज भी जिम करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan salim khan
सलमान इस बारे में कहते हैं पापा रोज बांद्रा बैंडस्टैंड के तीन चक्कर लगाते हैं, योग और वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। वह सबसे कूल डैड हैं। वह अपने आस-पास की चीजों में दिलचस्पी रखते हैं और हमारे जीवन के उतार चढ़ाव पर हमसे बात भी करते हैं। सलमान ने ये सारी बातें DNA को दिए इंटरव्यू में कहीं।
विज्ञापन

3 of 5
salim khan
सलमान खान से जब पूछा गया कि भारत देखकर सलीम खान का कैसा रिएक्शन था तो उन्होंने कहा- अब भूल जाओ, सो जाओ...पिक्चर बहुत बड़ी हिट है। सलमान ने ये भी कहा- पापा कभी भी मेरी तारीफ मेरे सामने नहीं करते। मैंने आज तक उनके मुंह से मेरे लिए कॉम्पिलमेंट नहीं सुना। बस कभी-कभी कह देते है, 'अच्छा काम है', लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं।'
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Getty Images
सलमान इससे पहले भी अपने पिता के बारे में बात कर चुके हैं। एक शो में सलमान ने बताया था- पापा मुझे साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें फिल्म भारत की तो ये बॉक्सऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ ने स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग की खूब वाहवाही हुई है। इस फिल्म में एक्टर और कॉमेडियन सुनिल ग्रोवर और दिशा पाटनी जैसे कई सितारें भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें