फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को चीयर करने मेनचेस्टर पहुंचे रणवीर सिंह, अनोखे अंदाज में कर रहे कमेंट्री

Sun, 16 Jun 2019 05:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RANVEER SINGH - फोटो : social media
विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। इस मैच पर दोनों ही देश समेत दुनियाभर के फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच मेनचेस्टर क्रिकेट ग्राउंड से रणवीर सिंह की मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
RANVEER SINGH - फोटो : Twitter
रणवीर यहां टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में रणवीर अपने मजेदार अंदाज में क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद हैं। इस दौरान इनके साथ शिखर धवन भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
RANVEER SINGH - फोटो : Twitter
इतना ही नहीं रणवीर मैच की कमेंट्री भी कर रहे हैं। रणवीर अपनी आगामी फिल्म 83 के सिलसिले में लंदन में हैं। बात करें मैच की तो शुरुआती कुछ ओवर्स में धीमी और संयमित शुरुआत देने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।


 

4 of 5
RANVEER SINGH - फोटो : instagram
इस दौरान रणवीर बोमन ईरानी और वीरेंद्र सहवाग के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए। बात करें रणवीर सिंह की तो वह दीपिका पादुकोण के साथ कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 team - फोटो : Twitter
अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें