बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो अपने पिता से खास बॉन्डिंग रखते हैं। उन्ही में से एक हैं सलमान खान। सलमान खान का मानना है कि उनके पिता सलीम खान उनके सबसे बड़े क्रिटिक हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतनी उम्र होने के बावजूद पापा आज भी जिम करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan salim khan
सलमान इस बारे में कहते हैं पापा रोज बांद्रा बैंडस्टैंड के तीन चक्कर लगाते हैं, योग और वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। वह सबसे कूल डैड हैं। वह अपने आस-पास की चीजों में दिलचस्पी रखते हैं और हमारे जीवन के उतार चढ़ाव पर हमसे बात भी करते हैं। सलमान ने ये सारी बातें DNA को दिए इंटरव्यू में कहीं।
विज्ञापन
3 of 5
salim khan
सलमान खान से जब पूछा गया कि भारत देखकर सलीम खान का कैसा रिएक्शन था तो उन्होंने कहा- अब भूल जाओ, सो जाओ...पिक्चर बहुत बड़ी हिट है। सलमान ने ये भी कहा- पापा कभी भी मेरी तारीफ मेरे सामने नहीं करते। मैंने आज तक उनके मुंह से मेरे लिए कॉम्पिलमेंट नहीं सुना। बस कभी-कभी कह देते है, 'अच्छा काम है', लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं।'
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Getty Images
सलमान इससे पहले भी अपने पिता के बारे में बात कर चुके हैं। एक शो में सलमान ने बताया था- पापा मुझे साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ।
बात करें फिल्म भारत की तो ये बॉक्सऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ ने स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग की खूब वाहवाही हुई है। इस फिल्म में एक्टर और कॉमेडियन सुनिल ग्रोवर और दिशा पाटनी जैसे कई सितारें भी नजर आए हैं।