Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर ने मकर संक्रान्ति पर उड़ाई पतंग, मीरा ने साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर पति शाहिद और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने शाहिद की पतंग उड़ाते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शाहिद रात के समय मकर संक्रान्ति पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मीरा ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जिसे शाहिद के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।