5 फरवरी 1976 को जन्मे अभिषेक सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं। इस बीच उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ का ये इमोशनल पोस्ट आपका दिल जीत लेगा।
विज्ञापन
2 of 6
बेटे अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए जो उनके शब्दों में साफ झलक जाता है। अमिताभ, जूनियर बच्चन के लिए लिखते हैं कि- 'एक समय था जब पिता पुत्र का हाथ थाम कर चलता था, अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को'। बिग बी ने इस कैप्शन के साथ अभिषेक की कुछ तस्वीरों का कोलाज भी ट्विटर पर शेयर किया है।

T 2604 - #HBDAbhishekBachchan .. who is in a time zone out of the country .. !!
एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था ; अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को ! pic.twitter.com/JJKQjS02X7
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 4, 2018

विज्ञापन
3 of 6
इसके साथ-साथ अभिषेक ने अपने ब्लॉग में भी बेटे अभिषेक के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। 5 फरवरी, 1976 को महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।
4 of 6
जूनियर बच्चन के जन्मदिन के मौके पर बिग बी समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इनमें मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एक्ट्रेस बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी, वेटरन एक्टर जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर प्रमुख हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आखिरी बार साल 2016 में 'हाउसफुल' में नजर आने वाले अभिषेक जल्द ही फिल्म 'मनमर्जियां' में आने वाले हैं। जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक के साथ 'मसान' फेम विक्की कौशल और 'पिंक' फेम तापसी पन्नू भी हैं।
20 अप्रैल 2007 को अभिषेक ने मिस वर्ल्ड रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिषेक अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बीता रहे हैं।