बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की जान के खतरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ाने जा रही है। महाराष्ट्र के खुफिया विभाग ने पुलिस को भेजी एडवायजरी में कहा है कि कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सूत्रों की मानें तो इस खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को किसी पब्लिक प्लेस पर या फिर किसी इवेन्ट या प्रमोशन के दौरान निशाना बना सकते हैं। ऐसे में सोनू निगम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गयी है।
विज्ञापन
3 of 4
सोनू निगम
- फोटो : SELF
पिछले साल का बवाल तो आपको याद ही होगा जब सोनू निगम ने लाउडस्पीकर को बंद करने की बात बोली थी। जिसके बाद से पूरे देश से सोनू निगम को धमकियां मिल रही थी। उस समय काफी विवाद हुआ था और यहां तक की सोनू के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था।
हालांकि सोनू निगम ने ये भी कहा था कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से पेश करके उसको सोनू बनाम इस्लाम भी बना दिया गया था, जबकि उन्होंने सभी धर्मों के बारे में लिखा था।