मुंबई में लगा 'फतेह' का होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में हॉलीवुड से सीन कॉपी करने का आरोप
फिल्म 'फतेह' के जरिए सोनू सूद ने निर्देशन में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वे ही लीड रोल में भी नजर आए हैं। फिल्म के प्रमोशन में सोनू सूद ने कसर नहीं छोड़ी। एक्शन फिल्मों के प्रति दर्शक चूंकि क्रेजी हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म में भी भर-भरकर एक्शन सीन परोसे। मगर, इस फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही सोनू सूद पर हॉलीवुड से सीन कॉपी करने के आरोप भी लगे, जो फिल्म की रिलीज तक लगते रहे। खैर बात करते हैं कलेक्शन की, जो सोनू सूद के दावे से अलग है।