फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabba Cartel Teaser: 'डब्बा कार्टेल' का टीजर हुआ रिलीज, फरहान अख्तर की 'ड्रग माफिया' बनीं दिखीं शबाना आजमी

Fri, 31 Jan 2025 02:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dabba Cartel Teaser Out: डब्बा कार्टेल का टीजर आज कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। ड्रग्स के व्यापार में शबाना आजमी का दिखा दबदबा। जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे यह सीरीज।
 
विज्ञापन
1 of 5
आज रिलीज हुआ डब्बा कार्टेल का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक नई वेब सीरीज आने वाली है, जिसमें आदमी नहीं बल्कि महिलाएं ड्रग्स माफिया बनकर राज करती दिखाई देंगी। आज इस सीरीज का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसका नाम है डब्बा कार्टेल। जानिए कब और कहां रिलीज होगी यह सीरीज।
 
विज्ञापन

2 of 5
28 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज डब्बा कार्टेल होगी - फोटो : सोशल मीडिया
डब्बा कार्टेल का टीजर हुआ रिलीज
डब्बा कार्टेल एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में शबाना आजमी, ड्रग डिलीवरी करने वाली महिलाओं की सरगना बनी हुई हैं। इसकी कहानी शुरु होती है कुछ ऐसी महिलाओं से जो घर चलाने के लिए एक छोटा खाने वाला डब्बा बेचती हैं। मगर उनकी किस्मत तब बदल जाती है, जब उनकी मुलाकात एक ड्रग माफिया से होती है।
विज्ञापन

3 of 5
कब और कहां देख सकेंगे डब्बा कार्टेल - फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां देख सकेंगे डब्बा कार्टेल
'डब्बा कार्टेल' को लेकर 31 जनवरी को बड़ी अनाउंसमेंट हुई। मेकर्स ने ना केवल सीरीज का दमदार टीजर रिलीज किया, बल्कि स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा हटा दिया है। टीजर ने दर्शकों का दिल खुश कर दिया है। डब्बा कार्टेल 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी।

4 of 5
डब्बा कार्टेल की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
डब्बा कार्टेल की कास्ट
नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज डब्बा कार्टेल में शबाना आजमी के अलावा शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, ज्योतिका, श्री प्रकाश मिश्रा, सलीम हुसैन मुल्ला, निमिशा सजायन, जिशू सेनगुप्ता, साईं ताम्हणकर और गजराव राव जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें:
VD12-Vijay Deverakonda: विजय की जासूसी थ्रिलर फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा? भाग्यश्री बोरसे भी आएंगी नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'ड्रग माफिया' पर बनी सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज को लेकर शिबानी दांडेकर की राय
शिबानी दांडेकर ने सीरीज को लेकर कहा, "यह एक लंबी प्रक्रिया रही है। दिलचस्प बात यह है कि जब आपके पास एक छोटा सा विचार होता है और आप लेखकों के साथ बैठते हैं, और एक्सेल एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और हितेश भाटिया के साथ काम करते हैं, तो यह सब बढ़ने लगता है।"

यह भी पढ़ें:
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें