फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका से लेकर करीना तक ड्रेस को लेकर ट्रोल हुए ये स्टार्स, यूजर ने एक को तो बताया भूतनी

Sat, 01 Dec 2018 07:52 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika kareena and ranveer - फोटो : twitter
'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे उन स्टार्स की जो हाल ही में अपने ड्रेसिंग सेन्स की वजह से ट्रोल हुए। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, कंगना रनौत और तापसी पन्नू का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर किस सेलिब्रिटी को किस स्टाइल के लिए ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई पार्टियां दी जिसमें उनकी ड्रेस काफी चर्चा का विषय रहीं। कुछ दिन पहले रितिका भवनानी ने न्यूलीवेड कपल के लिए मुंबई के हयात होटल में शानदार पार्टी रखी थी। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस ने जमकर दीपिका का मजाक उड़ाया। फैंस का कहना था कि दीपिका के सिर पर गुलाब के फूलों का गमला रखा है और इस लुक में वह बेहद डरावनी नजर आ रही हैं। एक फैन ने उन्हें भूतनी भी बताया। दरअसल, दीपिका के हेयरस्टाइल एक्सपर्ट गैब्रियल जॉर्जियो ने उन्हें गुलाबों से ताजनुमा हेयरस्टाइल दिया था, लेकिन कौन जानता था कि दीपिका पार्टी में लोगों को ध्यान खींचने के चक्कर में अपना मजाक उड़वा बैठेंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना कपूर खान
इस हफ्ते करीना कपूर खान भी फैशन की वजह से ट्रोल हुईं। करीना कपूर इस हफ्ते ओवरसाइज रफल शर्ट के साथ थाई स्लिट फिट स्कर्ट में नजर आई थीं। करीना की यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इस तस्वीर में करीना के ड्रेसिंग कॉम्बिनेशन से लेकर उनके पेट और बैक को लेकर भी यूजर्स ने कमेंट किया। एक यूजर ने उनके अंडरगार्मेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट किया जबकि बहुत सारे यूजर ने उनके ड्रेस को अब तक का सबसे भद्दा ड्रेस बताया। करीना की यह ड्रेस Johanna Ortiz कलेक्शन में से है।

4 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : twitter
तापसी पन्नू
'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पहुंची थी जो कि अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गईं। रेड कारपेट पर तापसी ने सिल्वर कलर का गाउन कैरी किया हुआ था, जिसका पैटर्न काफी आउटडेटेड लग रहा था। सिल्वर कलर की इस ड्रेस में रोज के डिजाइन बने हुए थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए तापसी ने रेड लिप शेड लगा रखी थी, जो सिल्वर गाउन के साथ बिल्कुल मेल नहीं खा रही थी। सोशल मीडिया पर तापसी के इस लुक का जमकर मजाक बना। लोगों ने इसे फैशन ब्लंडर बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा - 'मैम ये क्या पहन लिया है आपने? आपकी अब तक की सबसे वाहियात ड्रेस'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा - 'कौन से जमाने की ड्रेस पहन ली है ये?'

 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर सिंह
इटली में रॉयल वेडिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर की शाम को किया गया। इस दौरान दोनों एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए, जिसकी चर्चा हुई। रिसेप्शन में दीपिका ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी। दीपिका से मैचिंग रणवीर ने भी ड्रेस पहनी थी। रणवीर ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहन रखी थी। शेरवानी के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया था। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को लेकर फैन्स  ने काफी मजेदार कमेंट्स किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना रनौत
कंगना एक इवेंट में पहुंची, जहां वह अपनी ड्रेस को लेकर सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनी रही। हर तरफ उनकी इस ड्रेस के चर्चे होने लगे। आप भी सोच रहे होंगे आखिर उनकी ड्रेस में ऐसा क्या था तो आपको बता दें इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की फैदर ट्यूब ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थी। कंगना की इस ट्यूब ड्रेस में एक तरफ फैदर लगा था और दूसरी तरफ इसमें कुछ नहीं था, जिस वजह से उनकी यह ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही थी। इस ड्रेस में उनका ब्रेस्ट एरिया और क्लीवेज विजिबल था। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई जिस पर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें