एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। इस लाइलाज बीमारी को लेकर डॉक्टर अस्पतालों और मेडिकल कैंप द्वारा लोगों को अक्सर जागरूक भी करते रहे हैं। इतना ही नहीं एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को बताने में हिंदी सिनेमा ने भी अपना विशेष योगदान दिया है। समय-समय पर निर्देशक फिल्मों के जरिए दर्शकों को एड्स के बारे में जागरूक करते रहे हैं। एड्स पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड एड्स डे पर उन्हीं फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन
2 of 6
Phir Milenge
- फोटो : social media
फिल्म- फिर मिलेंगे
शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और अभिषेक बच्चन अभिनत फिल्म फिर मिलेंगे साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एड्स जैसे विषय को बेहद शानदार तरीके से पेश किया गया था। फिर मिलेंगे फिल्म का निर्देशन रेवती मेनन ने किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के लिए सितारों ने मेहनताना भी नही लिया थ्ाा।
विज्ञापन
3 of 6
My Brother Nikhil
- फोटो : social media
फिल्म- माई ब्रदर निखिल
एड्स पर आधारिक यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री जूही चावला, संजय सूरी और पुराब कोहली मुख्य भूमिका में हैं। बताया जाता है कि यह फिल्म एक एड्स एक्टिविस्ट पर आधारित है। फिल्म में संजय सूरी ने समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका अदा की है। इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है।
4 of 6
68 Pages
- फोटो : social media
फिल्म- 68 पेज
इस फिल्म का निर्देशन श्रीधर रंगायन ने किया है। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। यह फिल्म एक एचआईवी परामर्शदाता और उनके पांच मिर्जियों पर आधारित है। यह फिल्म भले ही बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाई न कर सकी हो, लेकिन 68 पेज को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
Nidaan
- फोटो : social media
फिल्म- निदान
यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज निर्देशक और कलाकार महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म में शिवाजी सतमस,रीमा लागो और निशा बैंस मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी ऐसी लड़के की है, रक्तदान के दौरान एड्स का शिकार हो जाता है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। फिल्म की शानदार कहानी को देखते हुए निदान को कुछ समय बाद टैक्स फ्री कर दिया गया।
फिल्म- प्यार में कभी कभी
यह फिल्म पूरी तरह से एड्स पर आधारित नहीं थी, लेकिन फिल्म की कहानी में एक समय ऐसा भी आता है जब फिल्म के मुख्य किरदार को एड्स हो ताजा है और उसके दोस्त किसी तरह के उसका साथ देते हैं। इस फिल्म में रिंकी खन्ना, डिनो मोरिया और संजय सूरी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1999 में आई थी।