फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना

Wed, 11 Jan 2023 04:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस भी बेसब्री से इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज 'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में 'फर्जी' को देखने की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। रुकिए जरा...ठहरिए, कहां चल दिए? फर्जी ट्रेलर देखने...हमारा मतलब 'फर्जी' का ट्रेलर देखने? अरे पहले 'फर्जी' के फर्जी ट्रेलर के बारे में तो जान लीजिए। आज 'फर्जी' का फर्जी ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद आप लोग लोटपोट होकर हंसना शुरू कर देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी ट्रेलर के साथ फर्जी शाहिद
दरअसल, 'फर्जी' के निर्माताओं ने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्साह बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 'फर्जी' के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज तो किया, लेकिन नकली ट्रेलर। यह ट्रेलर भी वेब सीरीज के नाम की तरह ही फर्जी है। जैसे ही आप 'फर्जी' का ट्रेलर देखना शुरू करेंगे तो अगले ही पल आपको एक झटका मिलेगा। ट्रेलर देखने के एक पल बाद आपको धोखा मिलेगा तो वहीं दूसरे पल ही आप पेट पकड़ कर हंसना शुरू कर देंगे। क्योंकि आपको ट्रेलर ही नहीं, बल्कि इसमें शाहिद कपूर भी फर्जी मिलेंगे।

The Kapil Sharma show: खान सर ने शो में सुनाए गरीब बच्चों की पढ़ाई की ललक के किस्से, कपिल शर्मा भी हुए भावुक
विज्ञापन

3 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा है 'फर्जी' ट्रेलर
'फर्जी' के धमाकेदार ट्रेलर की शुरुआत शानदार तरीके से होती है। ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर के दमदार एक्शन सीन के साथ होती है। तभी वह डायलॉग बोलते हैं, 'असली बनकर क्या मिला?' तभी शूटिंग अचानक ही बीच में रोक दी जाती है और असली शाहिद कपूर प्रकट हो जाते हैं। तब पता चलता है कि जिसे अब तक हम शाहिद कपूर समझ रहे थे, वह तो असल में उनका हमशक्ल है। इसके बाद शाहिद कपूर हमशक्ल से पूछते हैं, 'यह क्या हो रहा है?' इस पर वह जवाब देते हुए कहता है कि 'फर्जी' के ट्रेलर की शूटिंग कर रहे हैं। फिर, शाहिद गुस्से में भड़कते हुए कहते हैं कि यह ट्रेलर फर्जी है यह शाहिद भी फर्जी है।



Bigg Boss 16: शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर, रोते हुए लगाया आरोप, बोलीं- आप हमेशा मुझे नीचा...
विज्ञापन

4 of 4
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी' का असली ट्रेलर
'फर्जी' के फर्जी ट्रेलर में शाहिद कपूर बताते हैं कि 'यह शो नकली है, लेकिन मेरा आने वाला शो 'फर्जी' है। 'फर्जी' शो फर्जी नहीं है।' इसके बाद शाहिद सभी से नकली शूटिंग बंद करने के लिए कहते हैं। 'फर्जी' के फर्जी ट्रेलर में ही जानकारी दी गई है कि 'फर्जी' का असली ट्रेलर 13 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

खूबसूरती में बेटी को टक्कर देती हैं उर्फी जावेद की मां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें