फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों के लिए इस गायिका ने बनाया खाना, पकौड़े बनाती हुई आईं नजर

Tue, 08 Dec 2020 06:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
केंद्र सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर ठनी हुई है। किसान सरकार के खिलाफ काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार (आठ दिसंबर) को किसानों ने भारत बंद का एलान किया। किसानों के इन विरोध प्रदर्शन और आंदोलनों का समर्थन देश की कई बड़ी हस्तियां और राजनेता कर रहे हैं। फिल्मी सितारे भी किसानों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
पंजाबी सिनेमा के कई कलाकार और गायक भी किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और उनके साथ आंदोलन में शामिल हो रही हैं। मशहूर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा भी किसानों के हित के लिए उनका समर्थन कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सड़कों पर बैठे किसानों को खाना तक बनाकर खिला रही हैं। साथ ही उनके साथ विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
किसानों के लिए खाना बनाते हुए रुपिंदर हांडा ने कई वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में वह किसानों के लिए ब्रैड पकोड़ बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो को साझा करते हुए रुपिंदर हांडा ने पोस्ट में लिखा, 'आज भी लंगर सेवा दे रहे हैं, वाहेगुरु भला करे'। सोशल मीडिया पर गायिका का यह सभी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 

4 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
कई सोशल मीडिया यूजर्स और रुपिंदर हांडा के फैंस उनके वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले बीते दिनों रुपिंदर हांडा ने किसानों की एकता और दिन-रात प्रदर्शन कर रहे उनके जज्बे की तारीफ की। साथ ही बुजुर्ग किसानों की भी तारीफ की थी। रुपिंदर हांडा ने यह तारीफ एक किसानों के प्रदर्शन में शामिल होकर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रुपिंदर हांडा कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के बीच खड़ी नजर आई थीं। उन्होंने वीडियो में कहा, रुपिंदर हांडा वीडियो में कह रही हैं, 'किसान एकता जिंदाबाद, यह जज्बा देखकर मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी, मैं इस समय काफी भावुक हूं, क्योंकि जो जज्बा मैंने देखा है अपने बुजुर्गो में। 80-80 साल के बुजुर्ग यहां बैठे हैं। उनके जज्बों को सलाम करने का मन करता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैंने सिख कौम में जन्म लिया है। मैं अपनी आखिरी सांस तक भगवान का बहुत धन्यवाद करूंगी कि मुझे इस कौम में जन्म दिया।'

पढ़ें: शेखर कपूर का दिमाग लंदन में, दिल फिर लगा ‘पानी’ से, फिल्म ‘पानी’ के फिर शुरू होने के आसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें