फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने खुद को बताया 'हॉटेस्ट टारगेट', कहा- 'अगर मैं डॉन होती तो...'

Mon, 07 Dec 2020 07:35 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
ट्विटर पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से भिड़ने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत की चोतरफा निंदा हो रही है। पंजाबी कलाकारों के अलावा भोजपुरी कलाकारों ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बीते दिनों भोजपुरी फिल्मों के सपुरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी कंगना रणौत को किसानों की आलोचना करने पर आड़े हाथ लिया। अब इन सभी चीजों पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतितक्रिया दी है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
किसानों की आलोचना करने पर भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों ने भी कंगना रणौत की निंदा की है। ऐसे में अब उन्हें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर बेबाकी से बोलती रहती हैं। उनकी चोरों तरफ निंद करने पर कगंना रणौत ने खुद को हॉटेस्ट टारगेट बताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं फिलहाल देश की सबसे हॉटेस्ट टारगेट हूं। मुझे टारगेट करो और तुम मीडिया के फेवरेट बन जाओगे। मूवी माफिया तुम्हें रोल ऑफर करेगी। तुम्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलेंगे, शिवसेना से टिकेट मिलेगी। अगर मैं डॉन होती तो 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती।' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कंगना रणौत ने किसान आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट कर उन्हें शाहीन बाग वाली 'दादी' बिलकिस बानो बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'वह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।' हालांकि ट्रोल होने के बाद कंगना ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन फिर भी अब तक लोग उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
इस मुद्दो के लेकर पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहस शुरू हो गई। गायक ने कंगना रणौत ने इस शब्दों की कड़ी आलोचना की। वहीं देखते ही देखते दोनों की बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई। इतना नहीं कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। 

पढ़ें: इन पांच सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, इस तरह की बॉलीवुड में शुरुआत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें