किसान आंदोलन
- फोटो : Instagram
वहीं भारत में हो रहे किसान आंदोलन की बात करें तो इस वक्त पूरा बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया। तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स के ट्वीट्स को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन भी मिल रहा है जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।